कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सहयुक्त नियोजन हरिशंकर सिंह बिष्ट का स्पष्टीकरण किया तलब

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज हल्द्वानी में सहयुक्त नियोजक कुमाऊं संभागीय नियोजन खंड टाउन प्लानर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण दौरान आयुक्त को सहयुक्त नियोजक हरिशंकर सिंह बिष्ट बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने व आम जनता के आवासीय भवनों के नक्शे के एनओसी काफी संख्या में प्रपत्र लम्बित होने पर आयुक्त रावत ने सहयुक्त नियोजक हरि शंकर सिंह बिष्ट का स्पष्टीकरण किया तलब

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह मोटरसाइकिलें बरामद, तीन वाहन चोरों समेत चोरी की बाइक खरीदने और उनके पार्ट्स बेचने वाला मैकेनिक गिरफ्तार


रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि आम जनता के आवासीय नक्शे 15 दिनों में पास होने हैं। उन्होंने कहा कि सहयुक्त 4 अगस्त से बिना अवकाश स्वीकृत किये अनुपस्थित चल रहे हैं साथ ही कार्यालय के स्टाफ द्वारा आयुक्त को बताया गया कि 15 अगस्त को भी सहयुक्त नियोजक हरिशंकर सिंह बिष्ट अनुपस्थित पाये गये।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर महिलाओं की बढ़ी कमाई, नाबार्ड के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर नैनीताल के स्वयं सहायता समूहऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालरों की बढ़ी मांग, प्रशिक्षण से लेकर बाजार तक मिल रहे अवसर

उन्होने कहा आम जनता की समस्याओं का समाधान समय से हो यही प्राथमिकता है। साथ ही बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने पर संतोषजनक जवाब नही देने पर सहयुक्त नियोजक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। आयुक्त ने निर्देश दिये है कि कार्यालयों से बिना अवकाश स्वीकृति अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित ना रहें, अनुपस्थित होने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर महिलाओं की बढ़ी कमाई, नाबार्ड के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर नैनीताल के स्वयं सहायता समूहऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालरों की बढ़ी मांग, प्रशिक्षण से लेकर बाजार तक मिल रहे अवसर
Ad Ad

सम्बंधित खबरें