हल्द्वानी में उठी पुरुष आयोग बनाने की मांग

हल्द्वानी : हल्द्वानी में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा किए गए आत्महत्या के बाद प्रधानमंत्री को ज्ञापन देते हुए पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाए जाने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देते हुए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगों ने कहा कि अब वह दौर आ गया है।जब महिलाएं महिला कानून का फायदा उठाकर पुरुषों का उत्पीड़न कर रही है ऐसे में निर्दोष पुरुषों के लिए भी केंद्र सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालिया बेंगलुरु में इंजीनियर द्वारा की गई आत्महत्या के बाद अब बेहद आवश्यक हो गया है की पुरुष आयोग या पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  2 जून से एशियन लीजेंड्स सीज़न 2 की होगी शुरुआत, रुद्रपुर में खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह ट्रॉफी का किया अनावरण, लीग के निदेशक नीरज कुकरेजा ने कहीं यह बात देखें वीडियो
Ad Ad

सम्बंधित खबरें