अल्मोड़ा की सड़कों पर महिलाएं दौड़ाएगी ई- रिक्शा

रिपोर्ट ललित बिष्ट

अल्मोड़ा: महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण को बल देने के लिए जिला प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसमें ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की ग्रामोथान योजना के द्वारा स्वयं सहायता समूहों की 18 महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इस योजना के तहत 10 ई रिक्शा वाहन समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराई गई हैं। आज इन ई रिक्शा वाहनों का ट्रायल आरसीएम मॉल अल्मोड़ा से शिखर होटल तक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : सीएम धामी

ट्रायल कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने हरि झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रयास महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ावा देने के साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बल देगा। उन्होंने कहा कि आज यहां इसका ट्रायल किया गया है, इसका विधिवत शुभारंभ भी जल्द ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार बारिश से हल्द्वानी में जलभराव, नगर आयुक्त ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, बनभूलपुरा का उजाला नगर सबसे अधिक प्रभावित, 14 प्रमुख नालों की नियमित सफाई के दिए निर्देश

समूहों की इन महिलाओं का प्रशिक्षण भी पूर्व में कराया गया है जिससे वें इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर सकें।ट्रायल के दौरान छोलिया दलों को भी रवाना किया गया जिससे अल्मोड़ा एवं कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा दिया जा सके।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ई रिक्शा में बैठकर सफर भी तय किया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएम मार्तोलिया, परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, मैनेजर रिप संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के दौरान जनपद नैनीताल में हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा पूरा प्रशासन, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए निर्देश, आपदा प्रबंधन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Ad Ad

सम्बंधित खबरें