शराब पीकर चला रहे थे वहान पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजी रिपोर्ट

हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश* दिये गये हैं।

जिस आदेश के क्रम में चैकिंग अभियान में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में चौकी मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार एवम् पुलिस टीम द्वारा मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 16.11.2024 को एक मोटरसाइकिल संख्या UK04L4497 के चालक कन्नू गिरी पुत्र हरीश गिरी निवासी दमुवाढ़ूंगा थाना काठगोदाम जिला नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा संगठन में भुवन जोशी का बढ़ा कद, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की मिली जिम्मेदारी

तथा एक स्कूटी UK06Q6441 के चालक अमन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी टीडीसी कॉलोनी हल्दी फूलबाग थाना पंतनगर जिला उधम सिंह नगर को नशे शराब में मदहोश होकर वाहन चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा मल्ला काठगोदाम में रोककर एल्कोमीटर से चैककर मेडिकल परीक्षण कराकर एमवी एक्ट के अंतर्गत दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर भाजपा में उत्साह, हल्द्वानी पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

गिरफ्तारी टीम

1- उ0नि0 दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम

2- कानि0 करतार सिंह

3- कानि0 टीकाराम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें