
हल्द्वानी: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। एहतियात के तौर पर नैनीताल जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में 13.08.205 को अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को सुरक्षित घर पर रखें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। वहीं, आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

1
/
206
नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
देहरादून का यह वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल एक car वाले ने तीन लोगों के ऊपर गाड़ी चलाने की कोशिश
हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधायक सुमित हृदयेश
1
/
206

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








