12 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हल्द्वानी : हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मीडिया से मुख़ातिब हुए, उन्होंने कहा की आगामी 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौर में आ रहे हैं। पीएम मोदी जागेश्वर और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे तो वहीं पिथौरागढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही प्रधानमंत्री लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे जहां स्वामी विवेकानंद जी ने ध्यान लगाया था,

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ कल नैनीताल जिले में बंद रहेंगे स्कूल आदेश हुआ जारी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, और उनके इस दौर से उत्तराखंड के टूरिज्म को भी मजबूती मिलेगी, उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे लग रहा है कि प्रधानमंत्री की इस रैली में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  पाल कॉलेज में VIMUN का भव्य शुभारंभ, युवा बनेंगे वैश्विक नेतृत्व के सहभागी, 11 व 12 जुलाई को दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के छात्र संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली पर करेंगे मंथन

वही बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी होगी जिससे यहां की आर्थिकी भी मजबूत होगी इसलिए लोगों में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भारी उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए डेयरी विकास निदेशक ईलागिरी, 84 करोड़ के प्लांट का किया निरीक्षण

Ad Ad

सम्बंधित खबरें