बड़ी खबर : यूसीसी में किसी को भी नहीं मिलेगी थर्ड पार्टी सूचना

देहरादून : उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के तहत, सेवाओं के पंजीकरण के समय दी जाने वाली जानकारियों तक किसी भी तीसरे व्यक्ति की पहुंच नहीं हो पाएगी। यूसीसी की तहत होने वाले पंजीकरण की सिर्फ संख्या ही सार्वजनिक हो पाएगी, इसमें किसी की भी व्यक्तिगत जानकारी शामिल नहीं होगी। अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती के मुताबिक समान नागरिक संहिता में सूचनाओं की गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

यूसीसी की किसी भी सेवा के लिए दी जाने वाली निजी जानकारी (नाम, पता, मोबाइल, आधार नंबर, धर्म, जाति आदि ) का विवरण किसी भी स्तर पर सार्वजनिक नहीं होगा। सार्वजनिक तौर पर यूसीसी के तहत होने वाले पंजीकरण की संख्या मात्र उपलब्ध होगी, जो वेबसाइट पर नजर भी आने लगी है। इसके अलावा जिस व्यक्ति ने यूसीसी के तहत किसी सेवा के लिए आवेदन किया हो, सिर्फ वही व्यक्ति खुद या किसी अन्य व्यक्ति के साथ संयुक्त आवेदन के जरिए खुद के आवेदन से संबंधित जानकारी ही मांग ही सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास,सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगी सुविधा

इसके अलावा और किसी भी व्यक्ति तक सूचनाओं की पहुंच नहीं है। अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती के मुताबिक, यूसीसी के तहत होने वाले पंजीकरण की जानकारी भी थाना पुलिस तक सिर्फ रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, 315 सड़कों को मंजूरी दिलाने पर जोर

ऐसे किसी पंजीकरण में दिए गए विवरण तक संबंधित थाना प्रभारी की पहुंच भी, एसएसपी की निगरानी में हो सकेगी। साथ ही यदि किसी भी स्तर पर सूचनाओं का दुरप्रयोग होता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें