कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

हल्द्वानी : आज हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा , मीडिया से बात करते हुए यादव ने बागेश्वर उपचुनाव पर बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश मे जिस तरह से बेरोजगारी, महंगाई बड़ रही है , महिलाओं में हो रहे अत्याचार और जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या हो रही है उस से प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है और इसी बीच बागेश्वर का उपचुनाव सामने आया है हमको पूरा विश्वास है कि बागेश्वर में बेहतर निर्णय कांग्रेस के पक्ष में मिलने जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय आर्यन बेलवाल ने 466 वोट से जीता अध्यक्ष पद


उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से मेजोरिटी की सरकार प्रदेश में है डेढ़ साल सरकार के हो चुके हैं बड़ी उम्मीद के साथ प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना था लेकिन एक डेढ़ साल में उत्तराखंड में जो माहौल बना हुआ है उसके खिलाफ हमारे पार्टी के विधायक लोगों की आवाज बनकर सड़कों पर उतरकर इस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आ रहे हैं और आने वाले 2024 में प्रदेश में एक नया माहौल देखने को मिलेगा और कांग्रेस के साथ के जनता खड़ी नजर आएगी

सम्बंधित खबरें