
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला – सुमित ने बयान जारी करते हुए कहा की शाशन- प्रशासन द्वारा गौला के गेटो में पहुँचकर वाहन स्वामियों पर दबाव बनाना बेहद ही निंदनीय हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं की गौला खनन को निजीकरण करके सरकार फिर से 90 का दशक दोहराकर गुंडा राज फैलाना चाह रहीं हैं। अधिकृत राजस्व देने वाली गौला जहा एक रूपय की चोरी नहीं होती वहाँ बाहर के लोगो को लाकर चोरी व गुंडागरदी फैलाने का प्रयास सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा हैं। गौला कुमाऊँ और हल्द्वानी की आर्थिक जननी है हम इसके निजीकरण का घोर विरोध करते हैं। कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इस संघर्ष में वाहन स्वामियों के साथ खड़ा हैं और इस निजीकरण के विरोध में कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक पुरज़ोर तरीक़े से लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

1
/
205
हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती की मांग को लेकर धरने पर बैठे विधायक सुमित हृदयेश
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना अंकिता हत्याकांड की हो सीबीआई जाँच
हल्द्वानी की रोड में थार से कर रहा था स्टैंड पुलिस ने सिखाया सबक लिया हिरासत में वहान किया सीज
1
/
205

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








