कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, उत्तराखण्ड के जंगलों की आग से निपटने में सरकार विफल: बल्यूटिया



हल्द्वानी : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बयान जारी करते प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के जंगल भीषण आग की चपेट में हैं मगर सरकार के पास जंगल की आग बुझाने के प्रबंधन के कोई भी इंतजाम नहीं हैं।

प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में उत्तराखण्ड के जंगल आग की वजह से तबाह हो रहे हैं जबकि सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है महज खाना पूर्ति और गुड वर्क दिखाने के लिए नोडल अधिकारी बना कर खानापूर्ति की जा रही है। जंगल की आग से निपटने के लिए सरकार के पास कोई प्रबंधन नहीं है और ना ही जंगल की आग बुझाने के उपयुक्त उपकरण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  55.52 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण


बल्यूटिया ने कहा उत्तराखण्ड में 67 प्रतिशत जंगल हैं जो वैश्विक पर्यावरण के संतुलन के साथ- साथ उत्तराखण्ड के पर्यटन में भी अहम भूमिका निभाते हैं जिससे यहाँ के लोगो को रोजगार का भी लाभ होता है। ऐसे संवेदनशील विषय पर सरकार का कोई दृष्टिकोण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब! काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी**यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री धामी जी का जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत


बल्यूटिया ने कहा उत्तराखण्ड के जंगलों की शुद्ध हवा व पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन के माध्यम से उत्तराखण्ड की आय व रोजगार से जोड़ उत्तराखण्ड को देश दुनिया में एक नई पहचान मिल सकती है मगर सरकार तो खनन और आबकारी से ही फुर्सत नहीं मिलना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ ने 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

Ad Ad

सम्बंधित खबरें