विपक्ष को परेशान करने के लिए केंद्र सरकार के दबाव में कर रही है सीबीआई काम : करन माहरा

अल्मोड़ा – कांग्रेस के दिग्गज नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस नेताओं पर सीबीआई जांच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अल्मोड़ा पहुंचे करन मेहरा ने कहा कि देश में दो तरह की सीबीआई जांच हो रही है। पहली सीबीआई जांच उन नेताओं की हो रही है जिनसे बीजेपी सरकार को खतरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई और ईडी इस तरह की जांच कर रही है। दूसरे मामलों में कोर्ट मामले का खुद संज्ञान लेकर भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार पर सीबीआई जांच की आदेश दे रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि कॉर्बेट नेशनल पार्क में पेड़ कटान, हरिद्वार में पार्किंग मामला और हॉर्टिकल्चर मैं घोटाले पर हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश जारी किए हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शिक्षार्थियों को राहत देते वाली खबर यूओयू में जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक बढ़ी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें