
देहरादून/दिल्ली:
उत्तराखंड की राजनीति में चुनाव से ठीक पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक अहम कार्यक्रम के दौरान 3 पूर्व विधायकों, एक पूर्व मेयर, एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख और एक पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत कुल 6 प्रभावशाली नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम को प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
दिल्ली में हुए इस जॉइनिंग कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह और करण मेहरा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं को औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।
*कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरे:*
रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल
सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल
घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य
रुड़की से पूर्व मेयर गौरव गोयल
रामगढ़ से पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी
मसूरी से पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता
इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को खासकर कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे प्रदेश में बदलाव की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के साथ जुड़े हैं।
चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा बूस्ट
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस सामूहिक जॉइनिंग को कांग्रेस के लिए बड़ा ‘मास्टर स्ट्रोक’ माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि कई सीटों पर सीधा चुनावी असर भी देखने को मिल सकता है।
कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और यह जॉइनिंग उसी बदलाव की शुरुआत है। वहीं, भाजपा खेमे में इस घटनाक्रम के बाद हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








