

हल्द्वानी : डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में अवैध जुए/सट्टे के संचालन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के प्रयवेक्षण तथा दिनेश सिह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में बीती सायं में चेकिंग के दौरान अलग–अलग कार्यवाहियों में दो अभियुक्तों को अवैध सट्टे का संचालन/खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त शोहेल अख्तर पुत्र मो० जलीस अहमद उम्र 40 वर्ष निवासी ला० न0 17 कोतवाली बनभूलपुरा को मय सट्टा पर्ची पेन गत्ता व नकदी 1670 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 26/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम 1- कानि० हेम चन्द्र डालाकोटी
2- कानि० मो० यासीन
अभियुक्त अखलाक हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी आजादनगर, लाल मस्जिद के पास बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष को सट्टा पर्ची पेन गत्ता व नकदी 1240 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 27/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








