आदमखोर बाघ का शिकार हुई बेटी निकिता के घर सांत्वना देने पहुँचे विधायक सुमित हृदयेश

भीमताल (जिला नैनीताल ) : भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा अलचौना के तोक ताड़ा में विपिन शर्मा की 22 वर्षीय बेटी निकिता शर्मा घर से कुछ दूरी पर रोजमर्रा के कार्य से गई थी जब देर रात तक घर नहीं आई तो ग्रामीणों की खोजबीन के पश्चात पता लगा कि आदमखोर गुलदार या बाघ द्वारा हमला कर निवाला बना दिया गया। आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने उनके निवास स्थान पहुँचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवारजनो को सांत्वना दी। जिसके बाद विधायक सुमित हृदयेश ने डी.एफ़.हो चन्द्र शेखर जोशी से फ़ोन पर वार्ता कर वन विभाग की टीम को बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने हेतु निर्देशित किया विधायक ने कहा की ग्रामवासियों में बहुत ही डर का माहौल हैं पिछले कई दिनों में बाघ ने 2 और लोगो को अपना निवाला बनाया हैं और इस दुःख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा और गोविंद मेहता का दबदबा कायम245 दुग्ध समितियों में 238 का निर्विरोध निर्वाचन, सात समितियों में मतदान से हुआ फैसला

इस दौरान नैनीताल कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिमवाल , ब्लॉक प्रमुख डा.हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान आदरणीय श्री पूरन भट्ट जी, ग्राम प्रधान आदरणीय श्री लक्ष्मण गंगोला जी, पूर्व नगर पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जी ,पूर्व भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष आदरणीय श्री देवेन्द्र चनौतिया जी, पूर्व नैनीताल ज़िलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व राज्य मंत्री डा.केदार पलड़िया जी, श्री नवीन पलड़िया जी , श्री कृष्णनन्द भट्ट जी, श्री मुकेश पलड़िया जी, नगर अध्यक्ष डी.के डालाकोटि जी, हेमा परगाई, पी,सी नौगाई, आशा आर्या, निर्मला आर्या, शुभम् नैनवाल, दीवान राम, सुरेन्द्र परिहार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें