मतदाताओं को जागरूक करने पर हुई समूह चर्चा

भीमताल (नैनीताल) – अर्थ एवं संख्या विभाग नैनीताल की ओर से मतदाताओं की जागरूकता, अभ्यास और दृष्टिकोण के संबंध में समूह–चर्चा की गई। विकास भवन सभागार भीमताल में हुई चर्चा में मौजूद 50 से अधिक मतदाताओं ने पंजीकरण प्रक्रिया, महत्व, कम मतदान का कारण और मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद : मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 मुकेश सिंह नेगी ने चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चुनाव के बाद एंड लाइन सर्वेक्षण के तहत चयनित मतदान केंद्रों में जागरूकता, दृष्टिकोण और अभ्यास का ज्ञान सर्वेक्षण भी कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने पुष्कर अधिकारी को दी बड़ी जिम्मेदारी बनाया नगर कार्यकारी अध्यक्ष

समूह–चर्चा के लिए राज्य स्तर से नामित अर्थ एवं संख्याधिकारी गोपाल गुप्ता, लख्मीचंद मधुरमणि ने मतदाताओं से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर उनके सुझाव संकलित किये। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय नैनीताल से कमल सिंह मेहरा , हरि शंकर मिश्रा, सुरेश लाल अपर सांख्यिकी अधिकारी के अलावा कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान से आम जन को मिली राहत। चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से किया जाएगा संचालन - सीएम धामी

Ad Ad

सम्बंधित खबरें