बड़ी खबर : मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा

Ad

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गौरव का पल : उत्तराखण्ड की अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 राष्ट्रीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किया प्राप्त

इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर 1 से 9 नवम्बर तक भव्य आयोजन**अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दुग्ध वितरण से लेकर दुग्ध उत्पादकों के स्वास्थ्य परीक्षण तक विभिन्न आयोजन**दूध वितरण से लेकर साइकिल रेस, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक संध्या तक— नौ दिवसीय उत्सव में दिखेगा “आँचल” परिवार का उत्साह
Ad

सम्बंधित खबरें