दु:खद खबर : पिथौरागढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, 8 की मौत 3 घायल

Ad

पिथौरागढ़, उत्तराखंड: जिले में मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक सवारी वाहन (मैक्स) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फीट नीचे नदी में जा गिरा। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास यह दुर्घटना हुई। वाहन में स्थानीय निवासी सवार थे, जिनमें से अधिकांश बोकटा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैहादसे की सूचना मिलते ही थल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार केंद्र मुवानी (PHC Muwani) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सशक्त बहना उत्सव’ में महिलाओं को किया प्रोत्साहित: कहा, “महिलाएँ बनें आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की अग्रदूत महिलाओं के साथ मट्ठा निर्माण, ऐंपण कला, सोल्डरिंग, धान कूटने और लौह उत्पाद निर्माण में सहभागिता,नारी: शक्ति, मुस्कान और प्रदेश की सफलता : मुख्यमंत्री धामी
Ad

सम्बंधित खबरें