करन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री ने लांच की CITROEN BASAL

हल्द्वानी : करन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के गोरापड़ाव स्थित प्रतिष्ठान में CITROEN BASALT लांच की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महोदय पूर्व में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट उपस्थित रहें, कार्यक्रम में करन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के चेयरमैन अशोक पाल सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अजय भट्ट का स्वागत किया तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पॉलिटेक्निक की पढ़ाई के साथ स्वरोजगार की राह, बगड़ पाली के गौरव कुमार बने युवाओं के लिए प्रेरणा

CITROEN BASALT के लांच कार्यक्रम में पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सचिन साह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, जिला महामंत्री प्रतिभा जोशी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का जीना, जिला महामंत्री महिला मोर्चा पूनम जोशी, हरिमोहन अरोड़ा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।करन ग्रुप के सीएमडी विक्रम सिंह, सीईओ उत्तम सिंह सूर्या एवं सेल्स मैनेजर हेम पंत ने उपस्थित लोगों को CITROEN BASALT के फिचर्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी की कार्यकारिणी का विस्तार, जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह

करन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री की डायरेक्टर विजया लक्ष्मी चौहान ने CITROEN BASALT के लांच कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को अपना कीमती समय देकर लांच कार्यक्रम में शामिल होने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिल से धन्यवाद दिया।

सम्बंधित खबरें