हल्द्वानी – हल्द्वानी नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मेयर और नगर आयुक्त पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी ने मेयर जोगेंद्र रौतेला से 5 साल में कराए गए कार्यों का ब्यौरा मांगा है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी ने कहा कि आज शहर में विकास तो दूर की बात है जलभराव, गंदगी और आवारा जानवरों की भरमार है। हल्द्वानी शहर की दुर्दशा के लिए पूर्ण रूप से केवल मेयर ही जिम्मेदार हैं।

रवि जोशी ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम अब पूरी तरह से जनता को परेशान करने वाला निगम बन गया है ना ही शहर में स्ट्रीट लाइट जल रही है और ना ही ड्रेनेज सिस्टम ठीक हो पाया है आज नगर निगम की कार्यप्रणाली से शहर का हर आदमी परेशान है व्यापारियों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है।

1
/
207
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत बाजार में घूमता नजर आया तेंदुआ #almora #jageshwardham
1
/
207

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








