गजब हाल: हल्द्वानी में बीच सड़क उग गई घास, डामर चट कर गए जिम्मेदार

संजय पाठक, हल्द्वानी : हल्द्वानी में सरकारी विभागों की काहिली के किस्से किसी से छुपे नही हैं। सड़क बनाने के नाम पर कई बार अधिकारी और ठेकेदार मिलीभगत करके सारा का सारा डामर और बजरी चट कर जाते हैं और बेबस जनता खस्ताहाल सड़कों पर परेशानी झेलने को मजबूर होती है। सड़क बनाने के नाम पर ऐसे ही गड़बड़झाले का मामला कमलुवागांजा के वार्ड नंबर 41 से सामने आया है।स्थानीय निवासी गौरव सैनानी कैप्टन कृपाल सिंह कोरंगा ने बताया कि कमलुवागांजा की बाराही विहार कॉलोनी, नजदीक गुरुकुल स्कूल की सड़क का निर्माण/ डामरीकरण का कार्य दिसंबर 2023 के तीसरे सप्ताह में पूरा हुआ। उसके एक हफ्ते बाद सड़क में घास उग गई और सड़क पर बिछाए गए डामर का रेता भी उखड़ कर बिखर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला महोत्सव पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में चलेगा वृहद पौधारोपण अभियान

कई बार क्षेत्र के लोगों ने शासन – प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया है। कैप्टन (सेनि.) कृपाल सिंह कोरंगा ने सिटी न्यूज हल्द्वानी के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों और जिला प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द खराब गुणवत्ता की सड़क को सुधारा जाए और दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में ऐसी लापरवाही सामने न आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना को जल्द मिले रफ्तार, भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा पत्रसब हेडिंग:7.32 किमी रोप-वे से पर्यटन, रोजगार और यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, कैंची धाम व नैनीताल तक विस्तार का प्रस्ताव
Ad Ad

सम्बंधित खबरें