कल हल्द्वानी आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, करेंगे रोड शो

हल्द्वानी : लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी में रोड शो का कार्यक्रम तय हुआ है , जिसके लिए बीजेपी की और से पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं रोड शो को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए नैनीताल जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को सभी मोर्चों के पदाधिकारियों अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने को कहा है

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 6940 करोड़ की 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा। 50 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं को 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया रोड शो कल दोपहर 2 बजे पशु चिकित्सालय कालाढूंगी रोड से होते हुए दीन दयाल पार्क तिकोनिया चौराहे तक निकाला जायेगा रोड शो के दौरान महिला मोर्चा के द्वारा अलग अलग स्थानों में मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम भी इस दौरान किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र मेहता 'जीतू' बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक

रोड शो में नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट समेत सभी भाजपा विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे रोड शो आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन कर मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करने का भरपूर प्रयास करेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से होगा संचालित,15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस,मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी- सीएम धामी
Ad Ad

सम्बंधित खबरें