हल्द्वानी में हुई आफत की बारिश कलसिया नाले से हुआ नुकसान प्रशासन और पुलिस के द्वारा की जा रही मदद

हल्द्वानी में देर शाम से हुई बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है, 3 घंटे की मूसलाधार बरसात ने शहर में तांडव मचा दिया। जगह-जगह जलभराव और बरसाती नहर ओवरफ्लो होने से कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया। खासकर काठगोदाम के कलसिया नाले के कहर ने लोगों को डरा कर रख दिया है, लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए

सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल वहां पर फंसे डेढ़ सौ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई

वही पहाड़ों में हो रही बारिश से गौला नदी में भारी पानी आया है जिसके बाद बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं वही कलसिया नाले से घरों को भारी नुकसान हुआ है,

अभी तक दो मकान क्षतिग्रस्त बताएं जा रहे हैं जबकि अभी किसी तरह की कोई जानहानि नहीं है। एसडीएम हल्द्वानी ने लोगो से अपील की है कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकले और जहां नदी नालों के किनारे लोगों को कोई समस्या है तो वह तत्काल कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें जिससे तत्काल उन तक मदद पहुंचाई जा सके साथ ही पुलिस प्रशासन भी अनाउंसमेंट कर रहा है की लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे संयुक्त दल का किया फ्लैग-इन

वही नगर निगम की टीम भी शहर में जल भराव को कम करने के लिए नहरों के ओवरफ्लो को कम करने का काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, 315 सड़कों को मंजूरी दिलाने पर जोर
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें